अदरक है गुणों का खान..
आप अपने रशोई में अदरक का उपयोग अवश्य करते / करती होंगे / होंगी । यह भूमिगत तना रूप में होता है , जिसमें प्रचुर मात्रा में भोज्य पदार्थ संचित रहते हैं । यह मूल रूप से दक्षिण एशिया में पाया जाता है , अब यह पूर्वी अफ्रीका और कैरेबियन में भी उत्पादित किया जा रहा है। आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं। सर्दी – जुकाम में राहत देता है । सर्दी जुखाम में अदरक का उपयोग आम है इसके अतिरिक्त ताजा अदरक को पीसकर दर्द या सूजन के स्थान पर उपयोग से दर्द में राहत मिलती है । एक अन्य शोध के मुताबिक एक्सरसाइज से मांसपेशियों में उत्पन न्यून दर्द में भी राहत मिलने की भी बात सामने आई है। अदरक डायबिटीज मे भी बेहद फायदमंद है यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के प्रोफेसर के रिपोर्ट के अनुसार अदरक का रस रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है । प्रोफेसर प्रो रौफोगलिस के अनुसार पुराना डायबिटीज लोगों के विभिन्न अंगो को बुरी तरह से प्रभावित करती है। ऐसे में अदरक का रस बहुत उपयोगी है । यही नहीं अदरक आपके त्वचा को भी चमकदार और आकर्षक बनाता है । सुबह सुबह खाली पेट गुनगुने पानी क...