Skip to main content
खुश कैसे रहें ?

क्या आपने नोटिस किया है कि सब कुछ ठीक है फिर भी आप उदास रहते हैं। क्या आपने इसका कारण जानने का प्रयत्न किया है ? आइए आज इन्हीं कारणों को समझने का प्रयास करें
1. स्वयं में रहना –
आपने ये नोटिस किया होगा कि आप कर तो कुछ और रहें हैं और आप सोच कुछ और रहे होते हैं; आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें इससे आप बेकार के चिंता से मुक्त होने लगेंगे । आप कोई भी काम क्यों न कर रहें हो अपने आप को बेवजह के ख्यालों में ना उलझाएं
2 . कंपेयर करना बंद करें –
आजकल की भागदौड़ की दुनिया में हर कोई अपने आप को सबसे आगे निकालने में लगा है, इस दौड़ में वह इस तथ्य से अनजान है कि वह खुद से कितना दूर जा रहा है। आप चाहे जितना भी आगे क्यों ना बढ़ जाए आप कुछ लोगों से तो पीछे ही रहेंगे, इस स्थिति में यदि आप कंपेयर करने के आदी हैं, तो यह आदत आपको खुशी से दूर ले कर चली जाएगी । जो चीज आपके पास नहीं है उसके लिए दुखी होने से बेहतर है कि जो चीज आपके पास है उसका आनंद लिया जाए। आप उन लोगों को देखें जिनकी स्थिति आपसे भी खराब है और ईश्वर को धन्यवाद दे की आपके पास इतना कुछ है।
3. वर्तमान में रहें –
आप ज्यादा past की बातों को ना सोचे; इससे होता यह है कि आप अपने past में हुई गलतियों के लिए अपने आप पर दोषारोपण करते रहेंगे और दुखी रहेंगे , बल्कि सच यह है कि जो बीत गया उसका कोई वजूद ही नहीं ; वह कभी भी लौट कर नहीं आएगा। उसी प्रकार आपको फ्यूचर के बारे में भी ज्यादा नहीं सोचे, क्योंकि आपका फ्यूचर इसी बात पर निर्भर होता है कि आप अभी क्या कर रहें है , इसलिए वर्तमान पर फोकस महत्वपूर्ण है
Comments
Post a Comment