Posts

अदरक है गुणों का खान..

Image
आप अपने रशोई में अदरक का उपयोग अवश्य करते / करती होंगे / होंगी । यह भूमिगत तना रूप में होता है , जिसमें प्रचुर मात्रा में भोज्य पदार्थ संचित रहते हैं । यह मूल रूप से दक्षिण एशिया में पाया जाता है , अब यह पूर्वी अफ्रीका और कैरेबियन में  भी उत्पादित किया जा रहा है। आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।  सर्दी – जुकाम में राहत देता है । सर्दी जुखाम में अदरक का उपयोग आम है इसके अतिरिक्त ताजा अदरक को पीसकर दर्द या सूजन के स्थान पर उपयोग से दर्द में राहत मिलती है । एक अन्य शोध के मुताबिक  एक्सरसाइज से मांसपेशियों में उत्पन न्यून दर्द में भी राहत मिलने की भी बात सामने आई है। अदरक डायबिटीज मे भी बेहद फायदमंद है यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के प्रोफेसर के रिपोर्ट के अनुसार अदरक का रस रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है ।  प्रोफेसर प्रो रौफोगलिस के अनुसार पुराना डायबिटीज लोगों के विभिन्न अंगो को बुरी तरह से प्रभावित करती है। ऐसे में अदरक का रस बहुत उपयोगी है । यही नहीं अदरक आपके त्वचा को भी चमकदार और आकर्षक बनाता है । सुबह सुबह खाली पेट गुनगुने पानी क...

खुश कैसे रहें ?

Image
क्या आपने नोटिस किया है कि सब कुछ ठीक है फिर भी आप उदास रहते हैं। क्या आपने इसका कारण जानने का प्रयत्न किया है ? आइए आज इन्हीं कारणों को समझने का प्रयास करें 1.  स्वयं में रहना – आपने ये नोटिस किया होगा कि आप कर तो कुछ और रहें हैं और आप सोच कुछ और रहे होते हैं; आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें इससे आप बेकार के चिंता से मुक्त होने लगेंगे । आप कोई भी काम क्यों न कर रहें हो अपने आप को बेवजह के ख्यालों में ना उलझाएं 2 . कंपेयर करना बंद करें – आजकल की भागदौड़ की दुनिया में हर कोई अपने आप को सबसे आगे निकालने में लगा है, इस दौड़ में वह इस तथ्य से अनजान है कि वह खुद से कितना दूर जा रहा है। आप चाहे जितना भी आगे क्यों ना बढ़ जाए आप कुछ लोगों से तो पीछे ही रहेंगे, इस स्थिति में यदि आप कंपेयर करने के आदी हैं, तो यह आदत आपको खुशी से दूर ले कर चली जाएगी । जो चीज आपके पास नहीं है उसके लिए दुखी होने से बेहतर है कि जो चीज आपके पास है उसका आनंद लिया जाए। आप उन लोगों को देखें जिनकी स्थिति आपसे भी खराब है और ईश्वर को धन्यवाद दे की आपके पास इतना कुछ है। 3. वर्तमान में रहें – ...